मवाना के मधुबन बैंकट हॉल में एलाइट क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज रविवार मवाना नगर के हस्तिनापुर रोड़ पर स्थित मधुबन बैंकट हॉल एवं विवाह मंडप में एलाइट क्लब द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूमिका निभाते हुए राज्यमंत्री दिनेश खटीक की धर्मपत्नी आरती खटीक मौजूद रही। और कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए मुख्य अतिथि ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया इसी के साथ सभी नहीं मिलकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर व होली की शुभकामनाएं देकर त्यौहार को पूरे हर्षो उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिव्या अग्रवाल और ईशा कौशिक ने की जबकि संचालन सीमा रस्तौगी और इशिता कौशिक ने सामूहिक रूप से किया। मुख्य अतिथि आरती खटीक अपने संबोधन में बताया कि नारी शक्ति आज भारतवर्ष में मर्दों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी हैं और आज हिंदुस्तान के हर महत्वपूर्ण पदों पर नारी शक्ति ही विराजमान है। जहां देश की महामहिम राष्ट्रपति भी महिला व यूपी की राज्यपाल भी महिला ही हैं l नारियों को आज देश में सम्मान मिला है उसको देखते हुए हर नारियों को भी आज बढ़ चढ़कर आगे बढ़ने की जरूरत है शानदार कार्यक्रम के लिए मै एलाइट क्लब को बहुत बहुत धन्यवाद देती हूं। अपने सम्बोधन में ईलाइट क्लब की अध्यक्षा दिव्या अग्रवाल ने कहा कि एलाइट क्लब हर त्यौहार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता है तथा इन कार्यक्रमों में जहां आज की पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का प्रयास करता है वहीं निर्धन बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्च भी उठाता है,पूर्व में निर्धन लोगों को कम्बल वितरण भी संस्था के माध्यम से किया गया दीपावली व होली पर्वों पर भी संस्था के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव ईशा कौशिक ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में ईलाइट क्लब अच्छे काम कर रहा है हम ईलाइट क्लब परिवार की और से सभी को होली की शुभकामनाएं देते हैं। प्रतिभा अग्रवाल,सीमा रस्तोगी,इशिता कौशिक,बीना,अरुणिमा,दीपा गर्ग,सीमा,छाया गुप्ता,रीना राजवंशी आदि मौजूद रही।
