मवाना क्षेत्र के बाईपास स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूलके प्रांगण में रंग उत्सव नामक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजनआज रविवार मवाना क्षेत्र के बाईपास स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में रंग उत्सव नामक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुरुआती दौर में प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन करुणेश भारद्वाज व प्रधानाचार्य पूणेन्दु झा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग विद्यालयों के लगभग 70 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया l और प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना व प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक चित्र बनाकर सभी को आकर्षित किया l बच्चों की रंग उत्सव चित्रकला की प्रस्तुतीकरण को देखकर सभी भाव विभोर हो गए l और बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला प्रदर्शन की भूरी भूरी प्रशंसा की lप्रतियोगिता के अन्त में विद्यालय के चेयरमैन करुणेश भारद्वाज व प्रधानाचार्य पूणेन्दु झा ने विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार वितरित किए । कार्यक्रम के सुगम संचालन हेतु विद्यालय के शिक्षक अतुल, रेनू, यशिका कौशल का विशेष योगदान प्रदान किया ।
