MEERUT :प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ऋतु सांगवान द्वारा आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत निःशुल्क आयुर्वेदिक जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया :

MEERUT :प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ऋतु सांगवान द्वारा आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत निःशुल्क आयुर्वेदिक जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया :

दिनांक 07-03-25 को
*राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धनपुर , मेरठ( उत्तर प्रदेश) में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ऋतु सांगवान द्वारा *आयुष आपके द्वार कार्यक्रम* के अन्तर्गत निःशुल्क आयुर्वेदिक जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धनपुर मेरठ के परिसर में आये कुल 67 रोगियों के रोगों का उपचार किया गया व स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने को ध्यान में रखते हुए आयुष आपके द्वार शिविर में रोगियों का आयुर्वेदिक औषधियां द्वारा उपचार किया गया। बदलते मौसम में सतर्कता बरतने के लिए मरीजों को सलाह दी गई व रोगों से बचने के लिए स्वच्छता का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *