आगामी होली व ईद उल फितर को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर मवाना कोतवाली में हुई मीटिंग :

आगामी होली व ईद उल फितर को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर मवाना कोतवाली में हुई मीटिंग :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

शनिवार कोतवाली मवाने में आगामी होली एवं ईद उल फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर एसडीएम मवाना प्रतीक्षा सिंह, सीओ मवाना अभिषेक पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने नगर के सभी हिंदू व मुस्लिम के सभ्रान्त लोगों के साथ शांति समिति की मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अगवानी करते हुए एसडीएम मवाना प्रतीक्षा सिंह ने कहा कि होली और जुम्मे की नमाज एक ही दिन है इसको देखते हुए मुस्लिम समाज के लोगों से अपील है कि नमाज के समय में थोड़ी सावधानी बरतें और अगर कोई बच्चा आदि रंग डाल देता है तो तो कृपया करके उसपर ऐतराज ना माने तथा त्यौहार सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करें । पुलिस निरंतर कस्बे में भ्रमणशील रहेगी तथा विभिन्न प्वाइंट पर पुलिस फोर्स के साथ साथ क्यूआरटी फोर्स भी तैनात रहेगी। सीओ मवाना अभिषेक पटेल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि होली मिलन एवं ईद के त्यौहार को आपसी भाईचारे व आपसी प्रेम को बनाए रखते हुए मनाएं l और सभी को अपनी जिम्मेदारियां को समझते हुए सभी दोनों त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं । वही शांति समिति मीटिंग के माध्यम से शहर काजी मौलाना नफीस अहमद कासमी ने मुस्लिम समाज के लोगों को कहा कि होली पर हिंदू समाज के लोग पानी में रंग घोलकर होली खेलते हैं जिसके चलते किसी से अनजाने में भी रंग लग सकता है। अधिकांश लोग अपने घरों में रहने की कोशिश करें अन्यथा कोई बच्चा आदि रंग डाल भी देता है तो उसको गंभीरता से ना लें और जुम्मे की नमाज के वक्त सीधे अपने घरों से मस्जिद में आए और नमाज अदा करने के बाद अपने घरों में पहुंच जाए। वही हिंदू संगठन से रजनीश रोहल ने कहा कि होली का पर्व है किसी से अनजाने में भी रंग लग सकता है नासमझ बच्चे भी होली खेलते हैं तथा उन्हें अच्छे बुरे की समझ नहीं होती बच्चे गुब्बारे आदि एक दूसरे को मार कर रंग खेलते हैं जिसके चलते रंग लग भी सकता है इसलिए कोई एतराज ना माने l अगर कोई जानबूझकर ऐसा करता है तो पुलिस प्रशासन को सूचना दे पुलिस उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई को बाध्य होगी । चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हिंदू समाज के लोगों का एक होली का पर्व है जबकि मुस्लिम भाइयों के 30 दिन के मुकद्दस रमजान चल रहे हैं उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप होली का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन और हिंदू समाज के लोगों का सहयोग करें l और हिंदू समाज के लोग पूरे रमजान वह ईद उल फितर पर मुस्लिम समाज का पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *