ठेली खड़ी करने को लेकर धारदार हथियार से हमला ;

ठेली खड़ी करने को लेकर धारदार हथियार से हमला ;

ठेली खड़ी करने को लेकर धारदार हथियार से हमला अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शुक्रवार मवाना क्षेत्र के फलावदा थाना क्षेत्र में ठेली खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया l फलावदा कस्बे के ही रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि वो कस्बे में फलों की ठेली लगाता है l वहीं पड़ोस का रहने वाला सतवीर पुत्र मांगेराम उनसे पुरानी रंजिश रखता है आज सुबह करीब 10:30 जब पवन अपना ठेला लगा रहा था l तभी सतवीर उसकी ठेली पर आया और आते ही गालीगलौच करने लगा जिसका विरोध किया तो सतबीर ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया l साथ ही कपड़े भी फाड़ दिए पवन ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर सौंपी जिसके बाद पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर मेरठ रैफर कर दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *