रिपोर्ट अमित कांबोज।
आपूर्ति विभाग का प्राइवेट कर्मचारी 4500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों एंटी करप्शन विभाग की टीम के द्वारा गिरफ्तार* पूर्व प्रधान की शिकायत पर हुई कार्यवाही* राशन की एजेंसी सस्पेंड करने की दे रहा था धमकी अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शुक्रवार मवाना नगर के तहसील में एंटी करप्शन विभाग की टीम ने आपूर्ति कार्यालय के बाहर से प्राइवेट कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया, एंटी करप्शन विभाग की टीम को परीक्षितगढ़ ब्लॉक के ग्राम अहमदपुरी के पूर्व प्रधान अजयवीर ने शिकायत की थी तथा बताया था कि उसकी भतीजी के नाम पर गांव में राशन की एजेंसी है, एजेंसी सस्पेंड कराने की धमकी देकर अनुपम पैसों की डिमांड करता था जिसकी सूचना उसने एंटी करप्शन विभाग की टीम को शिकायत की थी,इसके बाद शुक्रवार को एंटी करप्शन विभाग की टीम ने आपूर्ति कार्यालय के बाहर से प्राइवेट कर्मचारी अनुपम भाटी को 4500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया l प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अजयवीर ने बताया कि सहायक आपूर्ति निरीक्षक आकिब अली ने अपने ऑफिस में चार प्राइवेट लड़के रख रखें हैं l तथा उनसे हर ब्लॉक से उगाही कराई जा रही है l निरीक्षक आकिद द्वारा उन्हें कई बार फोन किए गए कि पांच हजार रूपये महीना हमें चाहिए l अजय वीर ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर आकिब अली को फोन किया तो आकिद ने बताया कि वो मेरठ एमडीए किसी काम से आए हुए हैं पैसे कल्याण दिन अनुपम करेंगे उन्होंने जैसे ही पैसे अनुपम को दिए तभी एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथ रिश्वत के पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया l एंटी करप्शन टीम द्वारा अनुपम को साथ लेकर मवाना थाने पहुंचे और पूछताछ के साथ कागजी कार्यवाही पुरी की l
