मिलावट के शक में दूध-पनीरकराया नष्ट, तेल किया सीज: मेरठ। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषिधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बृहस्पतिवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। मिलावट के शक में दूध-पनीर नष्ट कराया और बेसन व सरसों के तेल को सीज किया। 27 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभिहित अधिकारी दीपक सिंहने बताया कि सदर क्षेत्र के रोहटा, जानी खुर्द और सरधना से खोया, मिश्रित दूध, बेसन, मूंगफली दाने की नमकीन, रिफाइंड सोयाबीन तेल, मिक्सड मिल्क, बेसन का लड्डू, सूजी, बूंदी के लड्डू और पनीर के नमूने लिए। 200 लीटरसप्रेटा दूध और 150 किलो पनीर नष्ट कराया। मवाना क्षेत्र से खोया के तीन नमूने लिए और चिप्स के दो नमूने लिए। 120 किलो खोया नष्ट कराया। उन्होंने बताया कि शास्त्रीनगर से टोफू के तीन,रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, मैदा और बेसन के नमूने लिए, 103 किलो बेसन सीज किया। सरधना से 145 लीटर सरसों का तेल सीज किया। लेकिन एक सवाल अब भी हैँ क्या इन दुकानों पर छापामारी कर नकली मावे से बनी मिठाईया बननी रुक जाएगी, नई सड़क के पास रामचंद्र सहाय, डी ब्लॉक मे चोटी स्वीट्स, आदि ऐसी कई दुकाने हैँ जहाँ साफ सफाई से सामान नहीं बिक रहा शास्त्री नगर की चर्चित दुकान हरिया लस्सी की दुकान से अभी फुई लगी मिठाईया मिली थी और सेम्पल भी भरे गए थे!
