बाईक देने से मना करने पर छोटे भाई ने की मारपीट अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज बृहस्पतिवार मवाना क्षेत्र के ग्राम मीवा मे भाई भाई में बाइक देने से मना करने पर हुई मारपीट थाने पहुंच कर दी तहरीर प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना क्षेत्र के ग्राम मीवा निवासी अंकित उर्फ सनी पुत्र सलेकचन्द ने बताया कि पीड़ित अंकित को उस भाई ने बाइक देने से मना करने पर बुग्गी में लगा खलवे से मारपीट की। पीड़ित अंकित बताया कि उसने पापा को दवाई दिलाने के लिए बाईक मांग थीं। जिसको लेकर छोटा भाई मारपीट करने लगा। घायल अंकित किसी वाहन सहायता से थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़ित अंकित उपचार करा कर घर भेज दिया गया। इस मामले पीड़ित अंकित ने मवाना थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने तहरीर लेते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही।
