रिपोर्ट लोकेश कुमार।
पंचशील कालोनी मे निशुल्क टीकाकरण एव स्वास्थ जागरूकता का आयोजन हुआ: मेरठ!आज सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मेरठ की गढ़ रोड स्थित 211, गली नंबर 5, पंचशील कॉलोनी में वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉंक्टर संगीता त्यागी के महिला फिजियो अस्पताल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्णतया निशुल्क टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंगला बट्टू की मेडिकल आफिसर डाक्टर प्रीति सिंह की देखरेख में ए एन एम मोनिया रानी ने आशा नीतू के सहयोग से आयोजित किया शिविर में जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए गए व आयरन कैल्शियम की दवाई, फोलिक एसिड, जिंक टैबलेट,ओ आर एस, परिवार नियोजन के साधनों का वितरण,16 वर्ष तक के बच्चों को आयरन की नीली गोली का वितरण किया गया साथ ही बी सी जी, पेंटा,रोटा, पी सी बी,एफ आई पी वी,डी पी टी, टी डी, एम आर व पोलियो की खुराक पिलाई गई और बुखार,एच आई वी एवम् शुगर व सिफलिस टैस्ट किए गए व स्वास्थ्य विभाग की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई शिविर में डाक्टर संगीता त्यागी ने भी सहयोग किया
