आगामी त्यौहारों को देखते हुए योगी की फोर्स ने मवाना कस्बे व देहात में निकाला फ्लेग मार्च :

आगामी त्यौहारों को देखते हुए योगी की फोर्स ने मवाना कस्बे व देहात में निकाला फ्लेग मार्च :

आगामी त्यौहारों को देखते हुए योगी की फोर्स ने मवाना कस्बे व देहात में निकाला फ्लेग मार्च* मवाना पुलिस ने दिया लोगों को स्पष्ट संदेश गड़बड़ी करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज बृहस्पतिवार मवाना नगर मे आगामी त्यौहारों ईद उल फितर और होली पर्व को देखते हुए मवाना पुलिस व क्यू आर टी के साथ लेकर मवाना कस्बे व देहात के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला lमवाना क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने मवाना पुलिस व क्यूआरटी एवं दंगारोधी टीमों द्वारा थाना मवाना से लेकर सुभाष बाजार,दयानंद बाजार,गाढ़ों वाला चौक,अटोरा रोड़,मिल रोड़,पुलिस चौकी,सुभाष चौक,खतौलिया चौक,खलील चौक,सब्जी मंडी चौराहा,सुभाष बाजार से होते हुए थाना तिराहा तक फ्लैगमार्च किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि त्यौहारों की संवेदनशीलता देखते हुए कस्बे में फ्लैगमार्च किया गया है तथा संभ्रांत लोगों को संदेश दिया गया है कि त्यौहारों पर आपसी प्रेम बनाए रखें साथ ही साथ कानून व्यवस्था कायम रखें। इसके अलावा पुलिस टीम ने क्षेत्र के ग्राम सटला, बहोड़पुर, सीना, भैंसा, निलोहा आदि गांवों में भी फ्लैगमार्च किया l तथा स्पष्ट संदेश दिया कि त्यौहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है l यदि किसी भी दशा में किसी ने त्यौहारों पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कि तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर अति संवेदनशील एवं संवदेनशील इलाकों पर पुलिस की पैनी नजर है खुफिया विभाग के साथ साथ पुलिस विभाग भी सिविल में इन क्षेत्रों में निरंतर गतिशील है और प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है अगर किसी प्रकार की गड़बड़ होती है तो उस पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *