गगन गुप्ता क़ो पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट ने अग्रिम ज़मानत पर छोड़ा :

गगन गुप्ता क़ो पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट ने अग्रिम ज़मानत पर छोड़ा :

गगन गुप्ता क़ो पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट ने अग्रिम ज़मानत पर छोड़ा : मेरठ : गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी के अंदर कसीनो नाइट पर तगड़े दांव लगवाने वालेगगन गुप्ता उर्फ बब्बल को पुलिस ने पांच माह बाद गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे अग्रिम जमानत मिलने पर रिहा कर दिया। नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर शास्त्रीनगर के रहने वाले भाजपा नेता नवीन अरोड़ा का हारमनी इन होटलहै।इसमें राजेश मिगलानीनिवासीसम्राट पैलेस (हैंडलूम व्यापारी),राजेश जुनेजा निवासी सोतीगंज(मेटल कारोबारी), अशोक तनेजानिवासी पंचवटी, परतापुर (गुब्बारा फैक्ट्री) और अमित चांदना निवासी बेगमबाग (मोटर के तार की ट्रेडिंग) भी हिस्सेदार हैं। काफी दिनों से सभीहिस्सेदार मिलकर होटल में कसीनो चला रहे थे। गत वर्ष 22 अक्टूबर को पुलिस ने होटल में छापा मारकर नवीन अरोड़ा समेत आठ को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपित कोर्ट से जमानत ले चुके हैं। पुलिस की जांच में गगन गुप्ता उर्फ बब्बल निवासी एच ब्लाक शास्त्रीनगर कानाम भी सामने आया था। गगन ही होटल के अंदर कसीनो पर दांवब लगवा रहा था। उसके अलावा भी गगन गुप्ता बिजली बंबा बाईपास पर होटल अमर को साढ़े तीन लाख प्रति माह के हिसाब से किराये पर लेकरकसीनो खिलवा रहा था। मामले के पांच माह बाद बुधवार की रात पुलिस ने गगन गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की दोपहर सीओ अभिषेक तिवारी ने पुलिस बल के साथ कोर्ट में पेश किया, जहां से जमानत मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया। गगन गुप्ता उर्फ बब्बल ने पुलिस को बताया कि होटल हारमनी इन में कसीनो खिलाने वाली लड़कियां गोवाके होटल हिल्टन से बुलाई गई थी।वहीं शराब परोसने वाली लड़कियों को दिल्ली से बुकिंग कर लाए थे। टेबल भी दिल्ली से लाई गई थी। गगन गुप्ता ने नवीन अरोड़ा के संग मिलकर कसीनो नाइट शुरू कराई थी। यह कसीनो नाइट दीपावली तक संचालितकरने की योजना थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *