मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 पारुल वर्मा ने किया निरीक्षण
- भौतिक विज्ञान के कुछ प्रश्ननो ने बच्चों को घुमाया जो किसी भी पाठ्य पुस्तक से नहीं था अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज बृहस्पतिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की शिक्षा शास्त्र में 34 छात्र-छात्राओं में से 6 छात्र अनुपस्थित रहे तथा भौतिक विज्ञान में 261 छात्र-छात्राओं में से 13 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे छात्राओं ने बताया कि भौतिक विज्ञान के प्रश्न संख्या 8 जो 5 नंबर का प्रश्न था की ध्रुवित प्रकाश किसे कहते हैं तथा उससे संबंधित विवरण ने परीक्षार्थियों को घुमा दिया तथा उसके साथ जो दूसरा प्रश्न आंकिक प्रश्न दिया गया था वह किसी भी पाठ्य पुस्तक से नहीं था इस कारण परीक्षार्थी उलझ गए शिक्षा शास्त्र का प्रश्न पत्र सामान्य था सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 पारुल वर्मा ने अपनी टीम बृजेश कुमारी , स्टेटिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ शैलत, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक आशा भारती एवं प्रधानाचार्य मेघराज सिंह के साथ केंद्र का निरीक्षण किया l केंद्र पर परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में सुचारू रूप से संचालित पाई गई l परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा प्रभारी सचिनकुमार , सह प्रभारी निशिकांतशर्मा , सत्येंद्र बहादुर सिंह तथा सचल दल के सदस्य प्रीतम सिंह, बृजेश कुमार, राजीव राणा , नविता सैनी का विशेष सहयोग रहा l
