फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज मे कक्षा 9 के अर्जुन यादव ने राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में 125 किलोग्राम वर्ग मे द्वितीय स्थान का भव्य स्वागत समारोह :

फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज मे कक्षा 9 के अर्जुन यादव ने राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में 125 किलोग्राम वर्ग मे द्वितीय स्थान का भव्य स्वागत समारोह :

फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज मे कक्षा 9 के अर्जुन यादव ने राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में 125 किलोग्राम वर्ग मे द्वितीय स्थान का भव्य स्वागत समारोह अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज मे अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 9 के छात्र अर्जुन यादव द्वारा गत दिनों कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में आयोजित राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में 125 किग्रा• वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के उपरांत आज विद्यालय पहुँचने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुरुआती दौर में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार एवं संचालन अमित गुप्ता ने किया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने योद्धा अर्जुन यादव को पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि कृषक इण्टर कालिज का हमेशा से शिक्षा के साथ-2 खेल के क्षेत्र में भी गौरवशाली इतिहास रहा है। इस विद्यालय के अनेक खिलाडी पूर्व में एवं वर्तमान में भी राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतीभा का लोहा मनवा रहे हैं। ग्रामीण अंचल से निकलकर अर्जुन यादव ने राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मे इस होनहार योद्धा को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। मैं इस होनहार खिलाडी को विद्यालय स्तर पर हरसम्भव सहयोग का आश्वासन देता हूँ। इस अवसर पर डॉक्टर केशव‌ कुमार, अमित गुप्ता, सुशील शर्मा, आस्था राणा, आरती, अर्जुन के अभिभावक व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *