मवाना स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र के एसएनसीयू में दो माह में 125 नवजात शिशु ले चुके स्वास्थ्य लाभ
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
मवाना नगर मैं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के लिए 18 बेड की नर्सरी में अब तक दो माह के अंदर 125 नवजात शिशु लाभ ले चुके हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नर्सरी मे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मवाना सीएचसी पर 18 बेड की बच्चों की नर्सरी एक जनवरी को शुरू हुई थी। सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ एवं नर्सरी के प्रभारी डा. अनिल शर्मा ने बताया कि अब तक इस नर्सरी में 125 नवजात शिशु भर्ती हो चुके हैं। इस यूनिट में कम वजन वाले नए जन्मे बच्चों का पूरा-पूरा ध्यान रखा जा रहा है व उनके द्वारा उपचार जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
मवाना सीएचसी पर नर्सरी में भर्ती नवजात शिशु मवाना ही नहीं बल्कि आसपास के ब्लाक के निवासी भी इस यूनिट का पूरा लाभ उठा रहे हैं।
अगर किसी बच्चों को कोई समस्या हो तो इस यूनिट में भर्ती कराएं। इस यूनिट में सभी तरह का इलाज नए जन्मे बच्चों का निशुल्क किया जाता है।
