एससी एसटी की धाराओं में दर्ज मुकदमे के आरोपी को भेजा जेल :

एससी एसटी की धाराओं में दर्ज मुकदमे के आरोपी को भेजा जेल :

रिपोर्ट अमित कंबोज ।

एससी एसटी की धाराओं में दर्ज मुकदमे के आरोपी को भेजा जेल अमित कंबोज संवाददाता मवानाआज बुधवार मवाना पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के गांव अटोरा में एससी एसटी की धाराओं में दर्ज मुकदमे के आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव के अनुसार मंगलवार दोपहर ग्राम अटोरा के मंदिर में एससी समाज के चार बच्चे खेल रहे थे। तभी गांव के ही रहने वाले पिंटू पुत्र मांगे ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए गालीगलौज करते हुए लोहे की आर से एक बच्चे के पैर में चोट मार दी। घायल बच्चे के परिजन सनोज द्वारा इस संबंध में थाना मवाना पर मुकदमा अपराध संख्या 81/2025 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस और (3)v एससी एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए तत्काल ही पिंटू को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *