रिपोर्ट अमित कम्बोज।
मेरठ मवाना रोड पर ऑटो ड्राइवर की हार्ट अटैक से हुई दर्दनाक मौत
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज बुधवार मवाना मेरठ रोड पर नंगली गांव के पास अचानक ऑटो चालक की हार्ट अटैक से हुई दर्दनाक मौत हो गई l मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की l
प्राप्त जानकारी के अनुसार भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर का रहने वाला उम्र 45 वर्ष सुरेश पुत्र अमीचंद टैंपो चलाकर अपने परिवार की गुजर बसर करता है l तथा मेरठ मवाना रूट पर टैंपो चलाता है l बुधवार सुबह समय करीब 9:30 बजे वो मेरठ से मवाना की ओर सवारी छोड़कर आ रहा था l जैसे ही नंगली गांव पहुंचा तभी अचानक से उसे हार्ट अटैक आ गया तथा वो अचेत हो गया l मौके पर ऑटो में सवार आस – पास के गुजरने वाले राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी l पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के द्वारा सुरेश को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना पहुंचाया l जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया l
