ग्राम ततीना में शादी में हुए विवाद को लेकर हुए पत्थर बाजी व गोली कांड मे तीन अभियुक्त गिरफ्तार* 315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, और दो खोखे बरामद अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज बृहस्पतिवार मवाना क्षेत्र के ग्राम ततीना मे रंजीसन रखते हुए बीते दिन हुए पत्थर बाजी व गोली कांड को लेकर मवाना थाना पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की l प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन ग्राम ततीना में बुलंदशहर के पसवाड़ा गांव में शादी में हुए विवाद को लेकर अपने खेत पर जा रहे आदित्य उर्फ भोलू पुत्र महकर सिंह पर गांव के ही कुछ युवकों ने पत्थर बाजी कर युवक पर जान लेने हमले की नीयत से फायर झोंक दिया था l जिस संबंध में मवाना थाने में तहरीर दी गई थी l क्षेत्राधिकार अभिषेक पटेल व थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया l जिनमे ग्राम ततीना निवासी सचिन पुत्र नानक, शिवम उर्फ श्याम पुत्र नानक, आदित्य पुत्र कविन्द्र गिरफ्तार किए गए l जिनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व 2 खाली खोखे बरामद किए गए l मवाना पुलिस द्वारा बताया गया की तीनों ही अपराधियों पर पहले भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं l पुलिस टीम में शामिल मवाना थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव, उ0नि0 श्री सतेन्द्र कुमार, उ0नि0 रजनेश कुमार, उ0नि0 ऋषभ नागर, हे0का0 राजीव, का0 संदीप खारी शामिल रहे l
