रिपोर्ट लोकेश कुमार।
आम जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे कुछ चर्चित दुकानदार/ पहले मिठाई और अब फुई वाले बर्गर बिक रहे बाजार मे : मेरठ शास्त्री नगर मे चर्चित मिठाई की दुकान हरिया लस्सी वाले से फुई लगी मिठाई मिली थी जिसके सेम्पल जाँच के लिए गए हैँ और अब नामी बेकरी रोच से फुई लगे बर्गर मिलना , जो ये कहावत सही साबित कर रहे हैँ ऊँची दुकान फीके पकवान मामला बीते दुकान बुधवार का हैँ कचहरी मार्ग स्थित बेकरी से लिए गए वर्गर खाने से इस इलाके में रहने वाले आयुष सैनी के परिवार के कई सदस्यों की हालत खराब हो गयी। यहां पर असोड़ा हाउस के ठीक सामने रॉच के नाम से बेकरी खोली गयी है। इस बेकरी पर बुधवार की शाम को आयुष सैनी परिवार के लिए वर्गर लेने के लिए गए। उन्होंने बताया कि एक बर्गर खाने के बाद उसका स्वाद अजीब सा लगा। तबीयत भी बिगडने लगी जब दूसरे बर्गर खोलकर देखे तो वो बुरी तरह सड़े हुए थे उनमें फफूंदी लगी हुई थी। वह दुकान पर पहुंचे। दुकानदार से और वर्गर मांगे दुकानदार ने बर्गर दे दिए लेकिन जब दुकानदार क़ो वर्गर जांचने को कहा कि वो भी सड़े हुए थे। इसके बाद दुकानदार मिन्नते करने लगा, लेकिन आयुष सैनी का कहना है कि वह इसकी शिकायत फूड विभाग में करेंगे। यह लोगों के जीवन से खिलवाड़ का मामला है। उन्होंने बताया कि दुकानदार के पास जीएसटी
नंबर भी नहीं है। दुकानदार ने एकपरिचित और अपने जानकर वकील क़ो बुला लिया और समझौता करने क़ो कहने लगा जानकारी मे सामने आया हैँ आयुष सैनी और दुकानदार की काफ़ी देर गहमा गहमी के बाद आयुध सैनी शिकायत करने की बात कहकर वहाँ से चले गए जिला सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा का कहना हैँ अभी कोई शिकायत नहीं आई हैँ शिकायत आने पर कार्यवाही होगी!
