नगला हरेरू के जंगल में मिले शव को लेकर परिजनों ने किया मवाना रोड जाम
- क्षेत्राधिकार अभिषेक पटेल वह थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव की सूझबूझ से खुला जाम
- परिजनों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शुक्रवार मवाना के मौहल्ला रामबाग रहने वाले युवक हेमंत उर्फ प्रभु पुत्र भगवानदास की गुरुवार को फलावदा थानाक्षेत्र के ग्राम नंगला हरेरु में शव पड़ा मिला था l जिसके बाद पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.
शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होकर वापस आया तो परिजनों ने तहसील चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया l जाम लगने वाले परिजनों को थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव समझाने पर जाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को नगला हरेरु में डाल दिया गया है, जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक हम जाम नहीं खोलेंगे वहीं क्षेत्राधिकार अभिषेक पटेल व थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव का कहना है कि जाम लगाने से किसी बात का हल नहीं होगा l आप तहरीर दो आपकी तहरीर के आधार पर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा जबकि परिजन जाम खोलने को तैयार नहीं है l अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन अड़े रहे l क्षेत्राधिकार व थाना प्रभारी द्वारा दिए गए आश्वासन पर अपराधियों की जल्द ही गिरफ्तारी और एस सी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करने को लेकर तब कहीं घंटे में जाकर जाम खुला l
हेमंत के पत्नी रजनी ने बताया उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की वह अब अनाथ हो गए l उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था और वह रह रहकर बेहोश हो रही थी l पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट होकर परिजन लोग सभी अपने घर चले गए l
