अवैध अतिक्रमण के चलते कार से टकराया गन्ना लदा ट्रक बड़ा हादसा होने से बचा अमित :

अवैध अतिक्रमण के चलते कार से टकराया गन्ना लदा ट्रक बड़ा हादसा होने से बचा अमित :

अवैध अतिक्रमण के चलते कार से टकराया गन्ना लदा ट्रक बड़ा हादसा होने से बचा अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शुक्रवार मवाना नगर के मेरठ की मुख्य सड़क पर अवैध अतिक्रमण की वजह से हुआ हादसा l अवैध तरीके से ट्रॉली खड़े होने के कारण कार ट्रॉली से टकरा गई और पीछे से आ रहे गाने के ट्रक ने कर में टक्कर मार दी जिससे कर क्षतिग्रस्त हो गई l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना थानाक्षेत्र के मेरठ रोड़ पर लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के सामने सैफी एग्रीकल्चर के नाम से अबरार सैफी की दुकान है।आरोप है कि अबरार दुकान के सामने अपनी ट्रॉली व अन्य वाहन खड़े रखता है जिस कारण से शुक्रवार को मेरठ की ओर से आ रही एक कार अचानक ट्रॉली में जा घुसी कार के पीछे आ रहा गन्ने से लदा ट्रक भी नियंत्रण खो बैठा तथा कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कर के ड्राइवर व ट्रक के ड्राइवर में काफी खेमा गमी हो गई l गनीमत ये रही कि किसी कार सवार को चोट नहीं आई वहीं इस संदर्भ में हिन्दू संगठन के पदाधिकारी रजनीश रोहल का कहना है कि अबरार के खिलाफ शनिवार को थाना समाधान दिवस में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की जायेगी तथा इसका अतिक्रमण हटवाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *