अमित कम्बोज संवाददाता
नंगला हरेरू के हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा।
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना नगर मवाना में रामबाग कॉलोनी के हेमंत की हत्या करने वाले दो आरोपियों को करा गिरफ्तार । थाना फलावदा पुलिस और स्वॉट देहात टीम ने 20 फरवरी 2025 को थाना फलावदा क्षेत्र में हुई युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण किया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हुड्डी की डोरी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी 2025 को कुलदीप सिंह ने अपने भाई हेमंत कुमार की हत्या की रिपोर्ट थाना फलावदा में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ के निर्देशन में थाना फलावदा पुलिस टीम और स्वॉट टीम देहात ने इस मामले का अनावरण किया है। जिसमे 24 वर्ष जगबीर उर्फ जोगिंदर पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम पाडला थाना हस्तिनापुर, 21 वर्ष दीपांशु पुत्र संजय मोहल्ला हीरालाल मवाना शामिल थेअभियुक्तगण से पूछताछ पर यह बात प्रकाश में आयी कि मृतक हेमन्त कुमार द्वारा अपना डी.जे. व डी.जे. का सामान व किराये के रूप में महीने के हिसाब से लिये जाने वाले पैसे को लेकर जगवीर उर्फ जोगिन्द्र विवाद था । जगवीर उर्फ जोगिन्द्र द्वारा मृतक हेमन्त कुमार के डी.जे. व डी.जे. का सामान व किराये के पैसे वापस न करने पड़े इस बात को लेकर दिनांक 19/20 की रात्रि में अपने साथी दिपान्शु के साथ पूर्व से योजनाबद्ध तरीके से मृतक हेमन्त कुमार को अपनी मो0सा0 स्पलेण्डर प्रो. UP 15 BR 2388 पर अपने साथी दिपान्शु के साथ बैठाकर नगला हरेरू के पास आम के बाग में ले गया । वहाँ पर मृतक को शराब पिलाने के पश्चात मृतक हेमन्त कुमार की पहनी हुई जैकेट की हुड्डी की डोरी से गला दबाकर हत्या कर शव को आम के बाग में डालकर फरार हो गये थे पुलिस ने डोरी में मोटरसाइकिल अपराधियों से बरामद कर ली गई है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल थाना प्रभारी फलावदा देवेश चतुर्वेदी,राजेश कुमार,निरीक्षक सुमन कुमार,उ0नि0 ओमवीर सिंह,उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार,उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह,उ0नि0 योगेश गिरि,है0का0 कामिल,है0का0अरूण चौहान,है0का0 अजीत रावत,का0 सूरज, रविन्द्र पँवार, सुनील कुमार शामिल थे l
