महिला के मोबाइल पर मैसेज को लेकर हुई दो समुदायों में हुई मारपीट अमित कम्बोज मवाना संवाददाता। नगर के फालवदा रोड पर स्थित एक मकान कें बार खड़े एक युवक पर तीन – चार लोग धार धार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर दिया। पुलिस से पुछताछ करने से बताया कि महिला के मोबाइल पर मैसेज करने को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष एक युवक के सिर में लगी बलकटी,बलकटी लगने से युवक हुआ घायल,मवाना थानाक्षेत्र के मौहल्ला मुन्नालाल में बुधवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर ललित व साहिब पक्ष में झगड़ा हो गया, जिसमें साहिब पक्ष ने ललित के सिर में बलकटी से वार कर दिया जिससे ललित व जुबेर गंभीर रूप से घायल हो गया बीच बचाव करने आई रानी नाम की महिला के साथ भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया,घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ललित को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार देकर डाक्टरों ने घायल को मेरठ रैफर कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
