थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर में शांति व्यवस्था को लेकर सतर्क मवाना थाना पुलिस :

थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर में शांति व्यवस्था को लेकर सतर्क मवाना थाना पुलिस :

थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर में शांति व्यवस्था को लेकर सतर्क मवाना थाना पुलिस।

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश अभियान को परवान चढ़ाते हुए जिले के कप्तान विपिन टांडा के निर्देशन में मवाना पुलिस क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल की थाना पुलिस टीम में मवाना थाना प्रभारी निरीक्षक के विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम जी जान से जुटी हुई है। चाहे वह महिला पुलिस एंटी रोमियो टीम हो या क्षेत्र में तैनात हलका इंचार्ज हो सभी अपनी अपनी ड्यूटी पर अपने क्षेत्र में दमदार कार्य प्रणाली का उदाहरण पेश कर रहे हैं। हर रोज की तरह थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने नगर की छोटी-छोटी गलियों में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान नगर वासी भी थाना प्रभारी निरीक्षक के विशाल श्रीवास्तव के कार्य प्रणाली की सराहना कर रहे हैं। इस दौरान गुरुवार की देर शाम विशाल श्रीवास्तव ने थाना पुलिस टीम के साथ नगर के सुभाष चौक, खतौलिया वाला चौक, सराफा बाजार, चौहान चौक के समीप मुख्य डाकघर वाली गली गुड मंडी रोड पर पैदल मार्च कर चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने तथा नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *