शहर कोटला मे कबाड़ी बाजार क्या बंद हुआ वहाँ की बालाओ ने अपने स्थान कुछ होटल और पौंश इलाके बना लिये :

शहर कोटला मे कबाड़ी बाजार क्या बंद हुआ वहाँ की बालाओ ने अपने स्थान कुछ होटल और पौंश इलाके बना लिये :

टी पी नगर थाने की पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट : शहर कोटला मे कबाड़ी बाजार क्या बंद हुआ वहाँ की बालाओ ने अपने स्थान कुछ होटल और पौंश इलाके बना लिये, मवाना टाइम्स समाचार पत्र ने होटलों मे चल रहा हैँ दे व्यापार खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद बीते दिन गुरुवार क़ो टीपीनगर इलाके में पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मलियाना पुल के पास
स्थित एवी होटल में देर शाम छापेमारी की गई। पुलिस को काफी समय से इस होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। टीपीनगर पुलिस ने भारी बल के साथ होटल को चारों तरफ से घेर लिया। छापेमारी में 6 युवक और 3 युवतियों को हिरासत में लिया गया है। होटल के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। इस क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है। करीब 6 महीने पहले भी सीओ ब्रह्मपुरी ने एक होटल में ऐसा ही सेक्स रैकेट पकड़ा था। उस समय भी युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया था। इसके बाद पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया था। पुलिस अभी सभी गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से आसपास के अन्य होटलों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार यह एक बड़ी कामयाबी है और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस होटल का पकड़ा जाना ये साफ साफ दर्शा रहा हैँ कि कुछ होटलों मे जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा हैँ लेकिन क्षेत्रीय पुलिस जाँच करने कि बजाये अपनी जेब गरम करती हैँ! मेडिकल थाने मे तेजस होटल का मामला भी अभी कुछ दिन पहले गर्म हुआ था, अब देखना हैँ क्या क्षेत्रीय पुलिस आस पास के होटलों मे जाँच करेंगी या…..?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *