बर्थडे सेलीब्रेशन करनेआये सिपाही का सिर फटा, कार में तोड़फोड़, छठी वाहिनी में तैनात सिपाही:

बर्थडे सेलीब्रेशन करनेआये सिपाही का सिर फटा, कार में तोड़फोड़, छठी वाहिनी में तैनात सिपाही:

कैफे में बर्थडे सेलीब्रेशन करने
आये सिपाही का सिर फटा, कार में तोड़फोड़, छठी वाहिनी में तैनात है सिपाही : मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र शास्त्री नगर सैन्ट्रल
मार्केट स्थित एक कैफे में बर्थडे पार्टी में आये सिपाही और उसके साथियों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और सिपाही पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं
हमलावरों ने सिपाही की कार में
तोड़फोड़ कर जमकर अराजकता
फैलाई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना नौंचदी पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब हमलावर मौके से फरार हो
गये। गुरूवार को नौचंदी थाना क्षेत्र शास्त्री नगर सेन्ट्रल मार्केट स्थित एकैक्सिया कैफे में छठी वाहिनी पीएसी में तैनात एक
सिपाही आयुष ढाका अपने साथियों के साथ बर्थडे पार्टी का सैलेब्रेशन करने पहुंचा था। बर्थडे पार्टी में कुछ युवतियां भी शामिल थीं। इस बीच बर्थ डे पार्टी में
सिपाही आयुष ढाका की अपने साथियों सूजल और ललित जैन के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। सिपाही आयुष ढाका अपने एक साथी व दो युवतियों के साथ कैफे से बाहर आया। इस बीच सूजल और ललित जैन सहित आधा दर्जन युवकों ने आयुष ढाका पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान आयुष
ढाका गंभीर रूप से घायल हो गया । हमलावरों ने सिपाही की कार में जमकर तोड़फोड़ की और फरार हो गये। दिनदहाड़े मारपीट और कार में तोड़फोड़ होते देख आसपास बाजार में अफरातफरी
मच गई। जिसकी तत्काल पुलिस क़ो सूचना दी गई! थाना पुलिस
मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही की ओर से सूजल ओर ललित जैन सहित
कई अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद हमलावरों की तलाश में दबिश दी है। थाना पुलिस घटना की जांच पड़ताल
जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *