मेरठ टीपीनगर थाना क्षेत्र के पास एवी होटल पर छापा मारकऱ एएसपी अंतरिक्ष जैन ने होटल मे चल रहे सेक्स रैकेट का किया खुलासा :

मेरठ टीपीनगर थाना क्षेत्र के पास एवी होटल पर छापा मारकऱ एएसपी अंतरिक्ष जैन ने होटल मे चल रहे सेक्स रैकेट का किया खुलासा :

हर बार की तरह इस बार भी उच्च अधिकारी द्वारा हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा: मेरठ टी पी नगर थाना क्षेत्र मालियाना पुल के पास ए वी होटल पर छापा मारकऱ ए एस पी अंतरिक्ष जैन ने होटल मे चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर दिया जिसमे होटल संचालक सहित अर्जुन पुत्र धीर सिंह निवासी कृष्णा पुरम चौधरी कॉलोनी भोला रोड, छोटू उर्फ मोनू कुमार पुत्र राजपाल निवासी तोफापुर मसूरी थाना इंचौली, जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र मंगल सिंह निवासी मलियाना, तरुण पुत्र जयवीर सिंह निवासी न्यू मलियाना वकील वाली गली, मुकेश पुत्र जगरन्नाथ निवासी शिवपुरम, अंकित पुत्र फूल सिंह निवासी मलियाना इस्लाम नगर क़ो पकड़ा गया हैँ । जानकारी मे सामने आया हैँ कि छापे के बाद पुलिस ने होटल मालिक और
स्टाफ से भी पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि होटल में आने वाले ग्राहकों की पहचान को लेकर कोई सख्ती नहीं बरती जाती थी और विना आईडी चेक किए होटल में कमरे दिए जाते थे पुलिस अब यह
भी जांच कर रही है कि क्या इस सेक्स रैकेट का संचालन किसी बड़े गिरोह द्वारा किया जा रहा था। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां से वहां व्यापार
करना मुश्किल हो रहा था। दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि कई बार होटल में आने वाले युवक राह चलती युवतियों और महिलाओं पर अधील कमेंट भी करते है विरोध करने मारपीट तक करने को तैयार रहते थे! इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि होटल की परमिशन आदि दस्तावेज चेक किए जा रहे है। स्थानीय दुकानदारों की शिकायत को भी ध्यान में रखते हुए होटल संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल ये हैँ कि होटल मे सेक्स रेकेट चलने की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस क़ो क्यों नहीं थी और अगर थी तो कार्यवाही न करने का कारण उनकी जेब गरम होना साबित करता हैँ! और अगर बात की जाये छापे की तो खुद ए एस पी ने बिना थाने क़ो जानकारी दिए छापा मारा तो होटल संचालक सहित कई जोड़े गिरफ्तार हो गए! क्या शहर मे सिर्फ यही एक होटल जहाँ जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा था, अगर बात कि जाये सिर्फ मेरठ कि तो यहाँ 100 से ज्यादा होटल हैँ जिनमे से दर्जनों होटलों मे सिर्फ जिस्म फरोशी का कारोबर चल रहा हैँ क्षेत्रीय पुलिस क़ो जानकारी न हो ये संभव नहीं लेकिन उन्हें सिर्फ अपनी जेब गरम करने से मतलब हैँ! इन जगहों पर चल रहा होटलों मे अनैतिक कार्य — मेडिकल थाना क्षेत्र मंगल पांडे नगर मे जलसा होटल, नौचंदी थाना क्षेत्र मे होटल हारमोनी के सामने, गढ़ अड्डे के सामने, हापुड़ अड्डे चौराहे पर छोले भठूरे की दुकान के ऊपर बने गेस्ट हॉउस मे भी ऑन डिमांड युवतियाँ बुलाई जाती हैँ सूरज कुंड पर जानवर के अस्पताल के सामने बसंत होटल मे सुबह से हीं स्कूल तक की छात्राये आनी शुरू हो जाती हैँ जिन्हे आराम से घंटो के हिसाब से कमरा मिल जाता हैँ!थापर नगर, होटल अशोक कलिंगा, रंजीत, रोडवेज के सामने बने होटलों का तो कहना हीं क्या यहाँ से तो भाई बहनो का निकलना तक दुभऱ हैँ! यहाँ सबसे ज्यादा अनैतिक काम लाभ होटल मे होते हैँ! गंगा नगर मे तो हर दूसरे घर मे होटल चल रहा हैँ जहाँ ऑन डिमांड युवतियाँ बुलाई जाती हैँ! अब देखना हैँ!इन जगह पर जाँच कर चल रहे अनैतिक कार्य बंद हो पाएंगे या चलता रहेगा शहर के कुछ होटलों मे क्षेत्रीय पुलिस के सहयोग से जिस्मफरोशी का धंधा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *