कचहरी मे महिला और वकीलों के बीच मारपीट विडिओ वायरल ।

कचहरी मे महिला और वकीलों के बीच मारपीट विडिओ वायरल ।

कचहरी मे महिला और वकीलों के बीच मारपीट विडिओ वायरल : मेरठ। कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता के चेंबर पर मुकदमे से संबंधित मामले में जानकारी लेने आई एक महिला से अधिवक्ताओ ने मारपीट कर दी। महिला और अधिवक्ताओं के बीच मारपीट होते देख कचहरी में अफरातफरी मच गई।nइस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को वहां से सुरक्षितनिकालकर थाने भिजवाया। महिला ने अधिवक्ताओं के विरूद्ध मारपीट की तहरीर दी है।जानी थाना क्षेत्र ग्राम चौबला निवासी नीलम नाम की एक महिला गुरूवार को कचहरी में एक मुकदमे के बारे में जानकारी करने अधिवक्ता आमिर खानके चेंबर में आई थी। चेंबर में आते ही नीलम ने अधिवक्ता आमिर से अपने पति द्वारा दर्ज कराये मुकदमे पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर नीलम ने अधिवक्ता के साथ अभद्रता शुरू कर दी। महिला द्वारा अभद्रता और हाथापाई करते देख वहां अन्य अधिवक्ता भी आ गये। महिला द्वारा अधिवक्ता के साथ उग्र व्यवहार को देख अन्य अधिवक्ताओं ने महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला और अधिवक्ता के बीच मारपीट होतेदेख कचहरी में आये लोगों की भीड़ जमा हो गई। अधिवक्ताओं द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को वहां से निकालकर थाना सिविल लाइन भिजवाया। महिला नेआमिर खान और अन्य अज्ञातअधिवक्ताओं के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने महिला को चिकित्सा परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उधर अधिवक्ता आमिर खान ने भी नीलम पर मारपीट करने और चेंबर से दस हजार रूपये लूटने का आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है।उधर अधिवक्ता अमिर ने बताया कि नीलम का अपने पति रोहित से तलाक हो गया था। जिसके बाद वह सचिन नाम के युवव के साथ कई साल से रिलेशनशीप में रह रही थी। लेकिन उससे भी नीलम का विवाद हो गया।जिसमें सचिन और नीलम के बीच कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है उसी मुकदमे को लेकर वह चेंबर पर आई और वहां आते ही गालियां देने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *