रिपोर्ट लोकेश कुमार
देवनागरी कॉलेज मे पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ :
मेरठ : देवनागरी डिग्री कॉलेज मेरठ में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेट द्वारा साइबर सिक्योरिटी विषय पर एक रैली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्गेंट शोभा और अंडर ऑफिसर यशस्विनी ने साइबर सुरक्षा पर महत्वपूर्ण भाषण दिया।सर्गेंट शोभा ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और इंटरनेट पर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा, “आज के डिजिटल युग में हमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी और डेटा को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहना चाहिए।”अंडर ऑफिसर यशस्विनी ने भी साइबर सुरक्षा के टिप्स साझा किए और छात्रों को बताया कि कैसे वे साइबर अपराधों से बच सकते हैं। उन्होंने इंटरनेट का सुरक्षित तरीके से उपयोग करने के लिए विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एस यादव, चीफ प्रॉक्टर प्रोफ़ेसर दीपक कुमारऔर कैप्टन प्रोफेसर उषा रानी भी उपस्थित थीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए छात्रों को साइबर सुरक्षा के महत्व को समझने और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी।इस कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने साइबर सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया।
