वेलेंटाइन डे : आज होगा प्यार का इजहार, जगह जगह सज गए , गिफ्ट से बाजार :

वेलेंटाइन डे : आज होगा प्यार का इजहार, जगह जगह सज गए , गिफ्ट से बाजार :

वेलेंटाइन डे : आज होगा प्यार का इजहार! जगह जगह सज गए , गिफ्ट से बाजार : मेरठ। 7 फरवरी से शुरू हुए वैलेंटाइन वीक का समापन हो गया जिसके चलते बाजार मे जगह जगह युवाओं क़ो अपने प्यार का इजहार करने के लिए गिफ्ट की खरीदारी करते देखा गया! रोज डे से शुरू हुआ सप्ताह प्यार के इजहार का दिन वेलेंटाइन डे तक पहुंच गया है। युवाओं ने रोज डे, प्रपोज डे, किस डे, हग डे सभी दिन बड़े जोश से मनाया और आज 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है । प्यार के इजहार के तौर पर मनाए जाने वाले इस सप्ताह की खुमारी बाजार के साथ साथ युवाओं की खरीदारी से नजर आ रही थी । कोई अपने बाबू सोना के लिए टेडी ले रहा था तो कोई चॉकलेट! बाजार में तरह तरह के गिफ्ट्स मौजूद हैं। चॉकलेट की बड़ी रेंज है। खास बात यह कि इसबार एक से नये तरह के टेडी बाजार मे नजर आ रहे है। आकर्षक ज्वैलरी से लेकर म्यूजिक ग्रीटिंग्स से भी बाजार गुलजार हैं। ब्रेसलेट, डियो और परफ्यूम्स की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है। प्रेमी युगलों की चहल कदमी से बाजार और पार्क गुलज़ार हैं। मॉल में सबसे ज्यादा प्रेमी युगलों की भीड़ देखी जा सकती है। सेंट्रल मार्केट, आबूलेन, बेगमपुल, सदर और बॉम्बे बाजार शाम होते ही गुलजार हो रहेहैं। 14 फरवरी के लिए कई होटल्सरेस्टोरेंट ने विशेष तैयारियां की हैं। शास्त्री नगर, सदर, आबूलेन, बेगमपुल और गढ़ रोड पर विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट वेलेंटाइन डे के लिए विशेष पैकेज दे रहे हैं। कई होटल्स कपल डिस्काउंट ऑफरभी दे रहे हैं। कई प्रेमी जोड़ों ने तो 14 फरवरी का दिन अपनी जिंदगी की नई शुरुआत के लिए फाइनल कर दिया है। कुल मिलाकर प्यार भरे इस वीक में हर युवा दिल अपनेवेलेंटाइन के लिए धड़क रहा है।….. शास्त्री नगर निवासी आशीष का कहना है उनकी शादी क़ो दो वर्ष हो गए लेकिन वह इस वेलेंटाइन पर भी अपनी पत्नि के लिए कुछ स्पेशल गिफ्ट देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *