श्री कृष्ण की शादी में महिलाओं ने मंगल गीत गाते नृत्य किया
जहांगीरपुर ( सुहैल खान)
आज 7 फरवरी 2025 को श्री चामुंडा देवी शिव शक्ति मंदिर में चल रही भागवत कथा के प्रसंग में मुख्य रूप से भगवान श्री कृष्ण का मथुरा जाना और महारास लीलाओं का प्रवचन करते हुएमधुर मधुर भजनों का रसपान कराया और कंस वध की संपूर्ण कथा का वर्णन कर श्री आदित्य कृष्ण महाराज ने रुक्मणी मंगल कथा अर्थात श्री कृष्ण की शादी रुक्मणी के साथ का प्रसंग सुन कर सभी भक्तों के मध्य श्री कृष्ण की शादी रचाई भक्तों ने बड़े ही रोचक ढंग से भगवान श्री कृष्ण की शादी में भाग लिया और मंगल गीत गाते हुए कथा श्रवण की जिसमें नगर के बहुत प्रतिष्ठित सभी भक्तगण शामिल हुए उन्होंने संध्या वंदन में श्री प्रेमपाल सिंह वैद्य जी श्री हरीराज सिंह श्री गजेंद्र मीणा नगर अध्यक्ष जहांगीरपुर श्री कुलभूषण शर्मा पब्लिक इंटर कालेज प्रधानाचार्य उनका स्टाफ श्री जगदीश प्रसाद शर्मा उर्फ जग्गी फार्म हाउस श्री निरंजन प्रसाद शर्मा व्यवस्थापक श्री गोविंद गार्डन श्री श्री केशgवb प्रसाद जैन प्रवीण कुमार राजू गर्ग एवं महिला भक्त ममता तुलसी शीला गायत्री कुसुम कमलेश कुमकुम आदि सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया
