रिपोर्ट लोकेश कुमार
मेरठ ।बकायादारों ने कांस्टेबल पर फरसे से हमला कर सिर फोड़ा
बिजली बिल के बकाए को लेकर कनेक्शन काटने गई टीम पर आक्रोशित पिता-पुत्र ने हमला बोल दिया। हमला में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया और बिजली विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। यह घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव में हुई।
