थाना कंकरखेडा पुलिस द्वारा प्रवर्तन दल टीम पर हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त फरसा बरामद।*
अवगत कराना है कि श्री प्रमोद कुमार यादव अवर अभियन्ता 33/11 के0वी0 उपकेन्द्र लखवाया थाना कंकरखेडा मेरठ द्वारा विद्युत टीम व प्रवर्तन टीम द्वारा शासन द्वारा चलाये गये विद्युत बकाया सरचार्ज छूट की माफी योजना OTS व विद्युत चोरी रोकने हेतु मुख्य अभियन्ता विद्युत क्षेत्र मेरठ के आदेशानुसार के अनुक्रम में उपभोक्ता सतीश के मकान पर अवैध रूप से विद्युत चोरी करने पर समझाने गये थे जिसपर उपभोक्ता 1. सतीश पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 50 वर्ष 2. राजन पुत्र सतीश उम्र करीब 19 वर्ष निवासीगण ग्राम सिंधावली थाना कंकरखेडा मेरठ द्वारा फरसे व डण्डे लाकर जान से मारने की नियत से मुख्य आरक्षी राहुल कुमार प्रवर्तन दल पर वार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना कंकरखेड़ा पर मु0अ0सं0 91/2025 धारा 191(2)/109(1)/352/351(2)/121(1)/132 बीएनएस पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय के आदेशानुसार जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी दौराला के निर्देशन में थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सतीश पुत्र ओमप्रकाश 2. राजन पुत्र सतीश निवासीगण ग्राम सिंधावली थाना कंकरखेडा मेरठ, को कन्या जूनियर हाईस्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद फरसा को रोहटा रोड रेलवे लाईन के खम्बे के पास झाडी से बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 121(2) बीएनएस की वृद्धी की गयी है। थाना कंकरखेड़ा पर अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-*1- सतीश पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम सिंधावली थाना कंकरखेडा मेरठ। 2- राजन पुत्र सतीश निवासी ग्राम सिंधावली थाना कंकरखेडा मेरठ। *बरामदगी का विवरणः-*1 अदद फरसा *(घटना में प्रयुक्त)**गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*1.उ0नि0 अमित कुमार थाना कंकरखेडा मेरठ। 2.उ0नि0यूटी प्रिन्स यादव थाना कंकरखेडा मेरठ।3.है0कां0 सौरभ मलिक थाना कंकरखेडा मेरठ।
