मेरठ।भावनपुर क्षेत्र अब्दुल्लापुर निवासी समाजसेवी मोहित कुमार  तालाब कब्जे को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे :

मेरठ।भावनपुर क्षेत्र अब्दुल्लापुर निवासी समाजसेवी मोहित कुमार तालाब कब्जे को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे :

रिपोर्ट आदेश वर्मा।

मेरठ।थाना भावनपुर क्षेत्र अब्दुल्लापुर निवासी समाजसेवी मोहित कुमार मेरठ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे.. और समाजसेवी ने जिलाधिकारी मेरठ को एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र सोपा जिसमें समाजसेवी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में क्षेत्र के सरकारी तालाबों एवं सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त करने की शपथ ली है. और तभी से समाजसेवी मोहित कुमार आज तक भी नंगे पर रहकर सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं. जिसमें समाजसेवी मोहित कुमार को तीन सरकारी तालाब और अन्य सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त करने में सफलता मिल चुकी है. आज मोहित कुमार समाजसेवी ने जिलाधिकारी मेरठ को बताया कि वार्ड 17 अब्दुल्लापुर में वफ बोर्ड कब्रिस्तान संपत्ति खसरा संख्या 934 क्षेत्रफल 0.1260 हेक्टर. की भूमि पर क्षेत्र के दबंग भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा कर अपने मकान दुकान बना लिए गए हैं. जिसकी शिकायत समाजसेवी ने बीते वर्ष मेरठ जिलाधिकारी से की थी. समाजसेवी की शिकायत पर मेरठ जिलाधिकारी ने सदर तहसील मेरठ को जांच सौंप थी.
जांच में क्षेत्रीय लेखपाल और कानून गो ने भूमाफियाओं से मिली- भगत कर झूठी जांच अखयां मेरठ जिलाधिकारी को प्रेषित की थी. जिसमें उक्त भूमि में किसी भी भू- माफिया का कोई कब्जा नहीं दर्शाया था. इसके बाद समाजसेवी ने फिर से एक शिकायती प्रार्थना- पत्र अपर मंडल आयुक्त महोदय मेरठ मंडल मेरठ को सोपा. अपर मंडल आयुक्त महोदय ने उक्त भूमि की पुन जांच एसडीएम मेरठ को दी. जिस पर एसडीम सदर मेरठ ने स्वयं उक्त भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया . और स्थलीय निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर मेरठ महोदय ने उक्त भूमि पर दबंग भूमाफियाओं के अवैध कब्जे पाए गए . और पाया कि समाजसेवी की शिकायत सत्य हैं. और पूर्व में दी गई जांच रिपोर्ट पूर्णता गलत है. जिस पर समाजसेवी ने जिलाधिकारी महोदय मेरठ से उक्त लेखपाल और कानून गौ पर विभागीय कार्रवाई कर निलंबित किए जाने की मांग की है. मेरठ जिलाधिकारी महोदय मेरठ ने समाजसेवी को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *