मेरठ जनपद के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार को भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि पात्र गरीबों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और कई लोगों से आवास के नाम पर गुमराह तथा पात्रों के आवेदन लंबित रखने जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव में नाली, आवास और अन्य विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।लगातार हो रही बारिश में कच्चे मकानों के गिरने की घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
