तेज रफ्तार कार पलटी, चालक गंभीर घायल; नोएडा से लौटते समय हुआ हादसा :

तेज रफ्तार कार पलटी, चालक गंभीर घायल; नोएडा से लौटते समय हुआ हादसा :

आज मंगलवार मवाना के मेरठ रोड पर सुबह करीब 3 बजे तेज रफ्तार के चलते एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना इंद्रप्रस्थ मंडप के पास हुई।जानकारी के अनुसार, मवाना थाना नगर के ठिकोली कॉलोनी निवासी प्रिंस चौहान पुत्र सुखवीर सिंह नोएडा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति के कारण उनकी हुंडई कार (संख्या UP 15 FB 9899) का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से उतरकर कच्चे रास्ते में पलट गई।हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के न्यूट्रिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे से हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *