पुलिस की निष्कर्ता को लेकर पीड़ित पत्रकार ने किया थाने में ही आत्मदाह का प्रयास :

पुलिस की निष्कर्ता को लेकर पीड़ित पत्रकार ने किया थाने में ही आत्मदाह का प्रयास :

हस्तिनापुर में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद: पत्रकार का अपहरण कर तीन घंटे तक बंधक बनाकर दी यातनाएं, हत्या की धमकी**पूर्व में भी खनन माफियाओं द्वारा मवाना के पत्रकारों पर किया गया था जानलेवा हमला**पुलिस की मिली भगत से दौड़ रहे हैं यमदूत बने डंपर में हाईवे*मवाना क्षेत्र के हस्तिनापुर मे अवैध खनन से जुड़े कथित माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने एक पत्रकार का कथित रूप से अपहरण कर तीन घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की। जिसको लेकर मंगलवार रात्रि को पीड़ित पत्रकार ने अवैध खनन माफी आओ वह पुलिस की मिली भगत कर कार्यवाही न करने को लेकर हस्तिनापुर थाने में ही जलनशील पदार्थ अपने ऊपर छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया l जिसको लेकर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया l इस मामले को लेकर पत्रकारों में अपनी सुरक्षा को लेकर भारी रोष व्याप्त है। जिसको लेकर बुधवार सुबह पत्रकार संगठन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष से मुलाकात कर कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई l हस्तिनापुर पुलिस द्वारा अवैध खनन माफियाओ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है l प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित कुलदीप भारद्वाज पुत्र रमेश चंद, निवासी डिफेंस कॉलोनी, हस्तिनापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे वह मनोहरपुर कॉलोनी स्थित अपने मकान से वापस घर लौट रहे थे। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर कॉलोनी के निकट सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोगों ने उनकी कार को जबरन रोक लिया।कुलदीप के अनुसार, आरोपियों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली और हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह मौके से भागने लगे तो एक आरोपी ने कथित रूप से तमंचे से फायर कर दिया, हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी। इसी दौरान वह गिर पड़े और उनके सिर पर तमंचे की बट से वार किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जबरन स्कॉर्पियो में डालकर अपहरण कर लिया। रास्ते भर लोहे की सरिया, तमंचे और अन्य हथियारों से उनकी पिटाई की गई। आरोपियों ने उन्हें हस्तिनापुर के डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में एक कमरे में ले जाकर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा और लगातार शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना दी।कुलदीप ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके पर्स में रखे करीब 18 हजार रुपये नकद भी लूट लिए गए। तीन घंटे बाद छोड़ते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि घटना की जानकारी पुलिस, प्रशासन या मीडिया को दी गई तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। अवैध खनन माफियाओं द्वारा बार-बार पत्रकारों पर हमला करने को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है l जिसको लेकर शासन प्रशासन सवालों के कटघरे में खड़ा होता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *