स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में सुभाष चंद्र बोस जयंती और बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन :

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में सुभाष चंद्र बोस जयंती और बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन :

मवाना संवाददाता* आज शुक्रवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विद्या और संस्कारों के पर्व बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में विधिवत हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य सभी टीचर्स, विद्यार्थियों ने पूरे श्रद्धा भाव से हवन में आहुति दी तथा सरस्वती वंदना, मंत्रोच्चारण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी सहभागिता निभाई।विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने सुभाष चंद्र बोस जयंती पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति एवं विरासत में मिली संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए प्रेरित भी किया। बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन भी विधालय में धूमधाम से मनाया गया। जिसके लिए विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है हवन कार्यक्रम से विद्यालय परिसर आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। अंत में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी एवं प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी हमें ज्ञान, परिश्रम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व को समझाते हुए निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *