आज शुक्रवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं हवन के साथ किया गया।माँ सरस्वती ज्ञान, विद्या और संगीत की अधिष्ठात्री हैं। उनके चरणों में प्रार्थना है कि वे हमें ज्ञान के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दें और हमारे जीवन को प्रकाशित करें।बसंत पंचमी का यह पर्व हमें नए उत्साह और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। आइए, इस अवसर पर हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए संकल्प लें और माँ सरस्वती के आशीर्वाद से अपने सपनों को साकार करते हैं lइस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्री विजयराज काकरान, सचिव श्री पुखराज काकरान उप-प्रधानाचार्य राजेश चौधरी, सभी शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उत्सव में रंगों के त्यौहार होली की झलक भी देखने को मिली, जिसने माहौल को और भी उत्साही बना दिया।उत्सव का समापन सभी शिक्षकगणों ने चेयरमैन सर के साथ सहभोज करके किया।
