मवाना संवाददाता* आज शुक्रवार मवाना नगर के चौहान चौपाल मे वसंत पंचमी’ के पावन अवसर पर राजपूत समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ l और ‘वसंत पंचमी’ के पावन अवसर पर चौहान महासभा मवाना द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौहान चौपाल में हवन व पूजन कर आयोजन हुआ। जिसमे प्रतिभा सम्मान समारोह में इस वर्ष राजपूत समाज का गौरव बढ़ाने वाले राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कारों से पुरस्करित खिलाड़ी एवं प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ठाकुर गौरव सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.वीरेंद्र पाल सिंह ने की जिसमें मंचासीन ग्राम प्रधान ततीना हरीश चौहान, सतबीर चौहान डायरेक्टर गन्ना समिति रामराज, श्याम सिंह अटोरा , सुधा चौहान, नाथू चौहान रहे। जिसमें वक्ताओं ने समाज को एकत्रित रहने का आह्वान किया और राजपूत समाज का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रज्जवल चौहान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेशनल बीच गैपिंग चैंपियनशिप 2026 आंध्र प्रदेश में गोल्ड मेडल लेकर आई स्वाति चौहान निवासी अटोरा, इंडो नेपाल यूथ स्पोर्ट्स इंटरनेशनल सीरीज 2025 में गोल्ड मेडलिस्ट धनिष्ठ एवं समाज के अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया lकार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के सचिव राजेंद्र चौहान, डॉ धर्मराज , राजू चौहान, पदम चौहान, अनुज राणा, जय सिंह, नवनीत चौहान, गोपाल चौहान,देवेंद्र,जगपाल सिंह ,निरंजन चौहान, रिशिपाल अन्य सैकड़ो समाज के वरिष्ठ जन एवं युवा शक्ति उपस्थिति रही।
