ए एस इंटर कालेज मवाना मेरठ में 112 साल बाद विद्यालय के संस्थापकों की मूर्ति स्थापना :

ए एस इंटर कालेज मवाना मेरठ में 112 साल बाद विद्यालय के संस्थापकों की मूर्ति स्थापना :

मवाना संवाददाता*आज शुक्रवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कालेज में विद्यालय के संस्थापक साहू खैराती राम कौशिक रईस तथा साहू बनारसी दास कौशिक रईस के द्वारा 1914 में बसंत पंचमी के दिन विद्यालय की स्थापना की गई थी जिसमें शिक्षण कार्य 1915 में प्रारंभ हुआ विद्यालय निरंतर प्रगतिशील रहा आज प्रदेश में एक अपनी पहचान बनाए हुए हैं l इस संस्था के अनेकों छात्राएं देश-विदेश में उच्च पदों पर कार्यरत हैं l तथा विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं आज 112 साल पूर्ण होने पर बसंत पंचमी के दिन पूर्ण विधि विधान के साथ हवन यज्ञ किया गया तथा मंच उच्चारण के साथ-साथ संस्थापकों की मूर्ति स्थापना की गई l विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी , उपप्रबंधक शैवाल दुबलिश, अनुराग दुबलिश, सुनील राजवंशी, अमित रस्तोगी उर्फ सोनू,प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह के साथ-साथ शिक्षक , शिक्षिकाओं , कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा पूर्ण विधि विधान से मूर्ति स्थापना किया गया आज विद्यालय में जनपद में सर्वाधिक 3063 छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी एवं कोऑर्डिनेटर निष्ठा , कोर्डिनेटर अन्जू सिंह, चीफ प्रॉक्टर विभा जैन ने किया आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से विशेष कुमार रस्तोगी , राजीव कुमार, बृजेश कुमार, सुनील कुमार, सुनील गिर, नविता सैनी, मीनाक्षी रस्तोगी,आशा शर्मा, शीतल शर्मा, स्वाति बंसल, मीनू विश्वकर्मा, भाव्या अरोडा,इलमा,बलराज सिंह, राम भूल नाथ आदि का विशेष सहयोग रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *