बहसूमा नवजीवन इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी पर्व पर हवन पूजन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया :

बहसूमा नवजीवन इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी पर्व पर हवन पूजन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया :

मवाना बहसूमा संवाददाता* आज मवाना क्षेत्र के बहसूमा कस्बा मे स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी पर्व पर हवन पूजन करहर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नव जीवन कॉलेज परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक राजकुमार व प्रधानाचार्य योगेश चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद कॉलेज परिसर में हवन किया गया। हवन में छात्र-छात्राओं व समस्त स्टाफ व कर्मचारियों ने आहुति दे मां सरस्वती से आशीर्वाद मांगा। प्रधानाचार्य योगेश चौहान ने बसंत पंचमी की जानकारी देते हुए कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। ये पर्व वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है। वसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा भी कहा जाता है। वसंत ऋतु में नए पेड़-पौधे उगते हैं और फूल खिलते हैं। वसंत ऋतु में धरती की उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है। विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान और विवेक की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। देवी सरस्वती को विद्या, कला और बुद्धि की देवी के रूप में पूजा जाता है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, पूर्व प्रबंध सत्यपाल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रतिराम मावी, शिक्षक अरविंद श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार दिनकर, दीपा सैनी, रोहित शर्मा,गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *