मवाना मे एलिट क्लब ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री व कंबल किये वितरित :

मवाना मे एलिट क्लब ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री व कंबल किये वितरित :

मवाना संवाददाता।आज बृहस्पतिवार मवाना नगर में एलिट क्लब द्वारा मुरलीधर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से बाइंडर्स, स्टेशनरी, सामग्री और कंबल वितरित किए गए। एलीट क्लब की अध्यक्ष दिव्या अग्रवाल ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई में सहयोग और ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना है। एलिट क्लब आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य आगे भी करता रहेगा। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष दिव्या अग्रवाल के अलावा उपाध्यक्ष साक्षी गोयल, सचिव सविता मित्तल, कोषाध्यक्ष रीना राजवंशी, सीमा रस्तोगी, प्रतिभा अग्रवाल, सारिका रस्तोगी, संगीता, उमा, सपना, छाया, सुरभि कौशिक आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *