ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सैकड़ो पत्रकारों के साथ दिया द प्रेस क्लब को समर्थन :

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सैकड़ो पत्रकारों के साथ दिया द प्रेस क्लब को समर्थन :

मेरठ : सोमवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष पवन शर्मा सैकड़ों पत्रकारों के साथ प्रेस क्लब पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने द प्रेस क्लब द्वारा चलाए जा रहे “प्रेस क्लब पुनर्जीवन अभियान” को ऐतिहासिक और आवश्यक बताते हुए संगठन का पूरा समर्थन द प्रेस क्लब को दिया। अध्यक्ष पवन शर्मा ने प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि शर्मा को एक संगठन की और से समर्थन पत्र सौंपकर इस मुहिम को और मजबूती प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि “प्रेस क्लब पत्रकारों की आवाज़, उनकी अस्मिता और एकजुटता का प्रतीक है। इसे पुनर्जीवित करना केवल एक संस्था को बचाना नहीं, बल्कि पत्रकारिता की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करना है।”

सैकड़ों समर्थकों की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि पत्रकार समाज अब पहले से कहीं अधिक संगठित और जागरूक होकर अपने अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए तैयार है। इस ऐतिहासिक मौके पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों ने भी प्रेस क्लब को पुनर्जीवित करने की इस पहल का स्वागत किया और इसे पत्रकारिता जगत के लिए मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, दीपक वर्मा, राजेश शर्मा, राजन सोनकर, लोकेश टंडन, लोकेश कुमार, राजू शर्मा, अनिल कुमार, वीरपाल सुरानिया, शाहिद खान, अभिलाष भारती, मदनपाल गौतम, मनीष सिंह, रमेश सोनी, सागर कुशवाह, प्रवेश कश्यप, समीर राणा, अर्जुन त्यागी, पंकज शर्मा, रोहित कुमार, आदि मौजूद रहे।

श्री पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, मेरठ
मो० 9756521729

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *