अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*शुक्रवार को मवाना क्षेत्र संदिग्ध परिस्थितियों में बिजनौर हाईवे की बाईपास पर खेत में थाना मवाना को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था । जो बाएं हाथ का विकलांग था। जिस को मवाना पुलिस बल ने पंचायत करके पोस्टमार्टम के लिए मेरठ रैफर कर दिया था।आज शनिवार को मृतक शव के परिजनों ने मवाना थाना पहुंचकर हंगामा किया और तीन दोस्तों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रात जानकारी के अनुसार पता चला की मेरठ के न्यू मिनाक्षी पुरम निवासी मिनी मेट्रो चालक अंकित उर्फ आदि गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। ग़ौरतलब यह है की 14 अगस्त की शाम 7:30 बजे अंकित के तीन दोस्त शिवम पंडित रोहन जाट और सूरज ने जनधन पार्टी का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गए। रात 12 बजे अंकित ने अपने घर फोन करके सूचित किया की वह दोस्तों के साथ है। और देर से लौटेगा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन अंकित का शव मवाना हाईवे पर पुलिस चौकी के पास नग्न अवस्था में मिला। संदिग्ध युवक लोहे की हथियार से मारपीट के निशान दिखाई दिये। मृतक के पैरों की हड्डियां भी टूटी हुई थी । परिजनों का आरोप है। की शिवम , सूरज और रोहन जाट ने चार पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अंकित की हत्या की है। इस मवाना थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफतार किया जाएगा।[8/16, 6:35 PM] प्रखर शमॉ रिपोर्ट: कृष्ण जन्माष्टमी के स्वागत के लिए नगर विभिन्न मंदिरों को फूलों से सजाया गया • कृष्ण राधा वस्त्र पहनकर नृत्य भजन किया मवाना संवाददाता।कृष्ण जन्माष्टमी के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इस बार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म 16 अगस्त की रात 11 बजकर 20 मिनट पर होगा। जन्म के तुरंत बाद मंदिरों में महाभिषेक किया जाएगा। शहर के बड़े-बड़े मंदिरों में खास तैयारी की गई है। कहीं भव्य झांकियां लगाई जा रही हैं, तो कहीं फूलों से बने दरबार सजे हैं। राधा-कृष्ण के दर्शन के लिए शहर और आस-पास के गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।श्री राधा गोविंद मंदिर में इस बार 30 कुंतल फूलों से फूल बंगला सजाया जा रहा है। इसमें बेला और रजनीगंधा के अलावा विदेशी फूलों का भी इस्तेमाल हो रहा है। बांके बिहारी जी इस बार पीले और केसरिया रंग की खास पोशाक धारण करेंगे। यह पोशाक सीधे मथुरा-वृंदावन से मंगाई गई है। वहीं उनका अभिषेक चांदी के नए स्वान पात्र में किया जाएगा। मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु इस अनोखे श्रृंगार को देखने के लिए खासे उत्साहित हैं।ऐतिहासिक महादेव मंदिर भी इस बार पूरी तरह सज चुका है। इसकी सजावट वृंदावन की तर्ज पर की जा रही है। इसके लिए वहां से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं। लाखों फूलों से मंदिर का श्रृंगार हुआ है और पूरे परिसर में राधे-राधे के जयघोष से गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धालु यहां आकर भक्ति और उत्साह से झूम रहे हैं।बाल गोपाल का जन्म आज, कल मनेगा नंद उत्सव 16 अगस्त की रात श्रीकृष्ण का जन्म होगा और अगले दिन यानी 17 अगस्त को नंद उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर बाल गोपाल को चांदी के पालने में झुलाया जाएगा। मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई गई हैं जिनमें खिलौनों और रंग-बिरंगे सामान से बाल स्वरूप की झलक दिखाई जाएगी। श्रद्धालुओं का मानना है कि नंद उत्सव देखने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है।शहर कृष्ण जन्माष्टमी के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इस बार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म 16 अगस्त की रात 11 बजकर 20 मिनट पर होगा। जन्म के तुरंत बाद मंदिरों में महाभिषेक किया जाएगा। शहर के बड़े-बड़े मंदिरों में खास तैयारी की गई है। कहीं भव्य झांकियां लगाई जा रही हैं, तो कहीं फूलों से बने दरबार सजे हैं। राधा-कृष्ण के दर्शन के लिए शहर और आस-पास के गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।श्री राधा गोविंद मंदिर में इस बार 30 कुंतल फूलों से फूल बंगला सजाया जा रहा है। इसमें बेला और रजनीगंधा के अलावा विदेशी फूलों का भी इस्तेमाल हो रहा है। बांके बिहारी जी इस बार पीले और केसरिया रंग की खास पोशाक धारण करेंगे। यह पोशाक सीधे मथुरा-वृंदावन से मंगाई गई है। वहीं उनका अभिषेक चांदी के नए स्नान पात्र में किया जाएगा। मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु इस अनोखे श्रृंगार को देखने के लिए खासे उत्साहित हैं। इस दौरान मवाना पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर विभिन्न स्थानों के पास मंदिरों पर भी पुलिस बल तैनात किये गये। और थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी नगरवासियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाई रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। और कहां की नगर में माहोल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
