शनिवार मवाना नगर के मेरठ बिजनौर हाईवे बाईपास पर स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने का गौरव प्राप्त किया।इस पावन अवसर पर विद्यालय का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन पहुंचा। कक्षा 6 के वर्तिका और वीर कौशिक तथा कक्षा 9 के नवाज सैफी और प्रेरणा जैनर, विद्यालय के चेयरमैन डॉ. करुणेश भारद्वाज और काउंसलर मनस्वी भारद्वाज के साथ महामहिम के समक्ष रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार मनाने हेतु उपस्थित रहे।प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने इस अवसर को विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण बताया।उप प्रधानाचार्या उषा शर्मा, समन्वयक उपासना, अतुल, प्राची, अलकनंदा, प्रज्ञा, भवानी एवं अनुराधा ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। अभिभावकों ने भी इस क्षण को अविस्मरणीय बताया।प्राचार्य पूर्णेंदु झा और उप प्रधानाचार्या उषा शर्मा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रतिनिधिमंडल को हार्दिक बधाई दी।
