अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज बुधवार मवाना नगर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार से मिला और उनसे बताया कि आपसे पूर्ण जो थाना प्रभारी थे उनके द्वारा पुलिस चौकी मेरठ रोड और पुलिस चौकी सुभाष बाजार पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक बड़े व्यावसायिक वाहनों का नगर में प्रतिप्रबंधित कर दिया गया था l जिससे मवाना नगर का मुख्य मार्ग जहां मुक्त हो गया था l तो थाना प्रभारी ने तुरंत उसे बात को माना और संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया कि आज से ही यह व्यवस्था तत्काल लागू कर दी जाए। व्यापारी अमित रस्तोगी सोनू ने बताया कि जाम के कारण हस्तिनापुर रोड के व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है उसमें आप मवाना पुलिस नगर पालिका के कर्मचारी का एक समन्वय स्थापित कर मवाना नगर को जाम मुक्त करने के लिए एक व्यवस्था बनाएं। व्यापार मंडल के संरक्षक शैवाल दुबलिश ने थाना प्रभारी से कहा कि 11 जुलाई को कांवड़ियों का शिविर हैl तब तक तो काफी ट्रैफिक मवाना होकर गुजरेगा उससे पहले अगर सड़क की दोनों साइड ठीक हो जाए सफाई हो जाए तो कावंड़ियों को आने में आसानी रहेगी और 15 जुलाई के बाद आप एक मीटिंग रखें जिस पर मवाना नगर को जाम मुक्त करने के लिए गहन चर्चा हो सके और कार्य योजना बना सके जिस पर थाना प्रभारी ने सहमति व्यक्त की। थाना प्रभारी से मिलने वालों में नदीम, मोहित दुबलिश, सुधीर शर्मा, सोनू सूर्या, गौरव रस्तोगी, मांगेराम मित्तल, अंकित जैन, राहुल रस्तोगी, संजय दुबलिश, अमित रस्तोगी बाल्ले, विनोद सैनी, मुकेश आदि उपस्थित रहे।
