मेरठ।युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल**अमित कम्बोज संवाददाता मवाना हस्तिनापुर*थाना क्षेत्र की रामराज मखदुमपुर रोड स्थित भडाना फार्म पर तीन युवकों ने दलित ट्रैक्टर ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल कर मामले की जानकारी पुलिस को देने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।प्रदेश भर में दलितों पर लगातार बढ़ रही अत्याचारों के मामलों के बाद मंगलवार को एक बार फिर धर्मानगर हस्तिनापुर में मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया। दलित ट्रैक्टर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ। रामराज मखदुमपुर मार्ग के भड़ाना फार्म के वायरल वीडियो में दबंग युवकों ने दलित ट्रैक्टर चालक के साथ जमकर मारपीट की। कस्बे की भीम नगर कॉलोनी निवासी पीड़ित ट्रैक्टर चालक ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वीडियो में मारपीट कर रहे लोगों से तेल चोरी को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद माखानगर निवासी अंकित पुत्र सुदेश और टिंकू पुत्र अज्ञात ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए वीडियो बनाया। उक्त लोगों ने पुलिस से शिकायत करने पर पीड़ित को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मंगलवार को दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घटना के संबंध में थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित दलित युवक की तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। अंकित और टिंकू दोनों हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कट जेल भेजा जाएगा।
