मवाना के ग्लैक्सी प्लाजा मे बिजली चोरी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता का किया घेराव :

मवाना के ग्लैक्सी प्लाजा मे बिजली चोरी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता का किया घेराव :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*

मवाना के ग्लैक्सी प्लाजा मे बिजली चोरी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता का किया घेराव।

आज बुधवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित बिजली घर में भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान व समाजसेवी अर्जुन काली के नेतृत्व में विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलकर मवाना ग्लैक्सी प्लाजा में हो रही बिजली चोरी और अनियमितता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू संघर्स मोर्चा मेरठ के जिला अध्यक्ष नवनीत चौहान ने बताया कि लंबे समय से विधुत विभाग के अधिकारी की मिलीभगत यहाँ बिजली चोरी हो रही है और कई बार विधुत विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हो रही है। दुकानदार विद्युत विभाग के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो चुके हैं जिसको लेकर चेतावनी देते हुए जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान ने कहा यदि विधुत विभाग के द्वारा फर्जी कनेक्शनों पर कार्यवाही नही होती तो भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगा । समाज सेवी अर्जुन काली ने बताया कि यहाँ मोहित शर्मा नाम के एक दुकानदार का बिल लगभग 4000 से 6000 रुपये आ रहा है जबकि दुकान में मात्र 1 पंखा और सिर्फ 1 ट्यूब जलती है और अन्य दुकानदारों का भी यही हाल है इतनी आमदनी नही है तो दुकानदार कहा से इतना बिल जमा करंगे l अगर यही हाल रहा तो उन्हें दुकान बंद करनी पड़ेगी l जिससे बेराजगारी बढ़ेगी और घर चलना मुश्किल हो जाएगा l व्यापारी लोग कर्ज ले लेकर इतना भारी बिजली का बिल जमा करने पर मजबूर हैं l भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन चोरी की घटनाओं पर तुरंत एक्शन नहीं लिया गया तो भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा आंदोलन धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *