अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
*अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज बुधवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में भारत तथा पाकिस्तान के तनाव को दृष्टिगत रखते हुए नागरिक सुरक्षा एवं संहिता के अंतर्गत भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वाधान में जिला प्रशासन के द्वारा मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया lजिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला अधिकारी प्रशासन बलराम सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल , पुलिस अधीक्षक देहात राकेश कुमार मिश्रा , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण गौतम , उप जिलाधिकारी मवाना , क्षेत्राधिकार पुलिस अभिषेक पटेल, दीपक माथुर , एफएसओ विश्वास गर्ग , थाना अध्यक्ष विशाल कुमार श्रीवास्तव , चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना डॉक्टर अरुण कुमार , सिविल डिफेंस से आपदा मित्र जितेंद्र कुमार का विद्यालय प्रांगण आगमन पर छात्र-छात्राओं के द्वारा पुष्प वर्षा एवं तिलक के द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक , प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य डॉ मेघराज सिंह ने समस्त तिथियां क अंग वस्त्र , माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया उसके उपरांत सिविल डिफेंस , फायर सेफ्टी, चिकित्सा एवं एनसीसी के द्वारा आपदा की स्थिति में आपदा मित्र जितेंद्र कुमार ने बताया कि आपदा के समय हमें मकान में कोनो पर रहना चाहिए तथा घर की लाइट रात को बंद रखनी चाहिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण गौतम ने बताया कि यदि कोई चिकित्सा से संबंधित समस्या उत्पन्न होती है तब तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दें तथा घायल लोगों की मदद करें स्वयं सुरक्षित रहें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें l पुलिस अधीक्षक देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि जब हम तनाव में होते हैं तो उस समय लिए गए फैसले गलत भी हो जाते हैं इस कारण सोशल मीडिया की अफवाह से दूर रहें सोच समझकर निर्णय लें तथा लोगों को जागरूक करें भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ना जाएं रात को सोते समय घरों की लाइट आवश्यक रूप से बंद करें क्योंकि कभी भी रात को जब सर्जिकल स्ट्राइक की जाती है उसे समय प्रकाश वाले क्षेत्र में हमला होने के संभावनाएं अधिक होती है अपर जिला अधिकारी प्रशासन बलराम सिंह ने बताया कि प्रशासन प्रत्येक आपदा में आपके साथ खड़ा है आपदा के समय अपने पास खाद्य सामग्री आवश्यक रूप से उपलब्ध होनी चाहिए तथा पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए इसके साथ-साथ अपने जिले के समस्त अधिकारियों तथा समस्त विभाग के नंबर अपने पास रखें बड़े ही समझदारी से लोगों को समझाएं कि वे तनाव की स्थिति में पैनिक ना हो उसके उपरांत प्रयोगात्मक रूप से मॉक ड्रिल कार्यक्रम कराया गया जिसमें आपदा से बिल्डिंग रहने पर हमें अपने आप को कैसे बचाव करना है तथा आग लगने की स्थिति में किस प्रकार फायर एक्सटेंशन का उपयोग करना है तथा अपने घरों में रेत की बाल्टिया भरकर आवश्यक रूप से रखें विद्यालय में आग लगाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के द्वारा उसे बुझाया गया इसका प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को दिया गया उसके उपरांत आपदा के पश्चात भीड़भाड़ वाले एरिया से पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकालने का भी प्रशिक्षण कर कर दिखाया छात्र-छात्राओं को इसका बेहद लाभ प्राप्त हुआ तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने समाज विद्यालय परिवार की तरफ से समस्त अधिकारी गणों का आभार व्यक्त किया आज के कार्यक्रम में फायर विभाग से सचिन कुमार , तथा महिला थाने से प्रीति एवं अंजुम पठान , चीप प्रॉक्टर मीनाक्षी , कृष्ण चंद,विभा जैन, कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह, निष्ठा ,विशेष कुमार, श्रवण कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन निपेंद्र कुमार भटनागर ने किया l
