अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
रविवार गत रात्रि जैन समाज मवाना की एक विशेष बैठक अतिथि भवन मे आयोजित की गई l जिसमें समाज के समस्त प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य स्वर्गीय डॉक्टर अशोक कुमार जैन के निधन के पश्चात रिक्त हुए जैन समाज मवाना के अध्यक्ष पद हेतु योग्य अध्यक्ष का चयन करना। आयोजित बैठक में सर्वप्रथम नवकार मंत्र का उच्चारण किया गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी धनेंद्र जैन एवं सह चुनाव अधिकारी राजेश जैन के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समाज की एकता एवं समृद्धि को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुशील जैन को जैन समाज मवाना का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सुशील जैन के अनुभव को देखते हुए व समाज में अपने सेवाभाव, समर्पण क्षमता के लिए विख्यात हैं। पूर्व में कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय लाला महावीर प्रसाद जैन के सुपुत्र एवं सुप्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ स्वर्गीय डॉक्टर अशोक जैन के छोटे भाई हैं। सामाजिक समरसता, सहयोग एवं सेवा कार्यों में उनका योगदान वर्षों से सराहनीय रहा है। सुशील जैन ने रथ निर्माण में भी अपना बहुमूल्य सहयोग किया है अध्यक्ष चुने जाने के उपरांत सुशील जैन ने समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज को एकजुट रखने, युवाओं को प्रेरित करने एवं जैन मूल्यों के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा वर्ग ने नए अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में विशेष रूप से राजेंद्र जैन, विनय जैन, शुभम जैन एडवोकेट,आदेश जैन, मुकेश जैन,नितिन जैन, ऋषभ जैन, राजीव जैन सहित समाज के अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।
